Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Meerut News: मौसम ने बदला रुख, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ रहा है। गर्मी के बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहर के समय लोग घरों के अंदर इस गर्मी से कैद हो रहे हैं। इसलिए दोपहर में बाजार भी सुनसान नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक 19 और 20 मई को मौसम में बदलाव होगा और बूंदाबांदी होगी। राजकीय मौसम विभाग पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 59 एवं न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में बदलाव होगा और बारिश होगी। बूंदाबांदी से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव होगा और बारिश की संभावना अधिक बढ़ेगी।

रेलवे लिंक रोड का हजारों लोगों को बेसब्री से इंतजार

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़कर जाम की समस्या का समाधान करने वाला संपर्क मार्ग निर्माण के अंतिम चरण में आकर लटक गया। मेडा की बोर्ड बैठक में भी अस्पताल संचालक को मुआवजे के लिए लोक निर्माण विभाग समेत तीन विभागों की सहमति बनाई गई है। बोर्ड बैठक में तीन विभागों की समिति बनाकर मुआवजा की फाइल आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है। जबकि सड़क का 90 प्रतिशत कार्य भी पूरा हो गया है। अभी तक अस्पताल की भूमि व भवन का मूल्यांकन नहीं हो सका। लोक विभाग निर्माण का कहना है कि अभी तक मेडा से कोई पत्र नहीं मिला है। रेलवे लिंक रोड का निर्माण पूरा होने का शहर की जनता बेसर्बी से इंतजार कर रही है। 825 मीटर लंबा यह रास्ता शहर की लाइफ लाइन का काम करेगा। यहां सात से 10 मीटर तक चौड़ी काली सड़क तैयार की गई है। रेलवे रोड पर मंदिर के सामने से मार्ग शुरू हो रहा है, जो जैन नगर और दशमेश नगर के मकानों के पीछे के दरवाजों को बंद करने के लिए लगभग तीन फीट ऊंची दीवार का निर्माण किया गया है। वहीं, दूसरी ओर सेना की कॉलोनी है।

लिहाजा इस ओर 12 फीट ऊंची दीवार बनाई गई है। जिसके उपर तार भी लगाए गए हैं। ऐसे में कैंट जाने के लिए मेट्रो प्लाजा-डीएन कॉलेज चौराहे का चक्कर काटकर नहीं जाना पड़ेगा। 11.5 मीटर चौड़े और 900 मीटर लंबे इस मार्ग के बनने से लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। लिंक रोड के लिए बाधा बना आशीर्वाद अस्पताल के लिए मुआवजा बोर्ड बैठक में भी तय नहीं हुआ। बोर्ड बैठक में भी मुआवजे के लिए लोक निर्माण विभाग समेत तीन विभागों की समिति बनाई गई। अब यह समिति मेडा को कब रिपोर्ट देगी। इसका अभी कुछ पता नहीं है। वहीं, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई लेटर नहीं मिला है। जिससे भवन व भूमि का मूल्यांकन नहीं हो सका। जिसके कारण कार्य अधर में लटका हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img