Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

Meerut News: शादी का कार्ड बांटने निकले युवक से बाइक और नकदी लूटी

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, पर लगता है कि शहर में यह धारणा फिट नहीं बैठती। चोर, लुटेरों और स्नेचरों ने तो अब तक यही साबित किया है। अपराधियों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि पुलिस का हर प्लान इनके सामने फेल हो रहा है। शहर में वारदातें कम नहीं हो रहीं। बदमाश आगे और पुलिस पीछे-पीछे। ये अपराधी हमारे आसपास ही पनाह लिए हुए हैं, इसलिए वारदात के बाद आसानी से लापता हो जाते हैं। अभी तक के केस इशारा करते हैं कि हो हो, चोर पूरी तैयारी के साथ आते हैं। आसानी से घर या दुकान में इंट्री कर जाते हैं। आशंका है कि आसपास कुछ दिन रेकी करते होंगे, जगह को अच्छी तरह से जानते होंगे। शहर अब चोर-उचक्कों का गढ़ बन चुका है। तभी तो यहां शायद ही ऐसी कोई रात गुजरे, जब चोरी, लूट जैसी कोई घटना न हो। रोजाना बेखौफ चोर-बदमाशों के गिरोह किसी न किसी गांव, कस्बे में मकान दुकान खंगाल रहे हैं। पुलिस के आंकड़े खुद ही इसकी गवाही दे रहे हैं। यही नहीं शहर में चोरी की घटनाओं में साल-दर-साल इजाफा भी हो रहा है। कह सकते हैं कि चोरों के आगे खाकी बेबस है। शहरवासी पुलिस की रात्रिकालीन गश्त के भरोसे नहीं रहें क्योंकि इसमें इतनी सुस्ती है कि चोर व लूट गिरोह सक्रिय होने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में मोबाइल लूट की छह और सूने मकान व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में चोरी की आधा दर्जन वारदातें हो चुकी हैं। आमजन को विशेष सतर्कता व सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

शहर व आसपास क्षेत्र में एकाएक बढ़ी चोरी व लूट की वारदातों से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। वहीं, हथियारबंद नाकाबंदी, गश्त का दावा कर रही पुलिस के लिए भी चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाना बड़ी चुनौती साबित होगी। चोर सूने पड़े मकानों का ताला तोड़ रहे हैं और लुटेरे सड़कों पर दिनदहाड़े धड़ल्ले से लूटपाट मचा रहे हैं। स्पेशल टीम, क्राइम ब्रांच और जिला पुलिस सभी पस्त हैं और चोर-लुटेरे मस्त हैं। शहर में लूट, चेन स्नेचिंग और चोरी की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। जिले की पुलिस लाख दावा कर ले कि घटनाओं पर अंकुश लगाया जा रहा है, लेकिन आंकड़े सच्चाई की पोल खोल रहे हैं। हर दिन अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस का कोई जोर नहीं चल रहा है। हैरत तो ये है कि पुलिस चौकसी में भी चोर सेंधमारी कर फरार हो जा रहे हैं। थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रात को रार्धना रजवाहा पटरी पर शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे दो लोगों को बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने उनसे नकदी व बाइक लूट ली। विरोध करने पर उन्हें आतंकित करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र मे बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। बदमाश लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। शुक्रवार की रात मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर निवासी दीपक सैनी पुत्र मांगेराम अपने ताऊ चंद्रपाल के साथ फुलत में शादी के कार्ड बांटकर वापस लौट रहा था। इस दौरान वह जैसे ही रार्धना चौराहे से करीब 100 मीटर पहले रजवाहा पटरी पर पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए खड़े एक बदमाश ने उसको रोक लिया। इससे पहले ही वह कुछ समझ पाते, झाड़ियों से निकले दो अन्य बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे नकदी व बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाश उनको आतंकित करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह कोल्हू पर पहुंच कर पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिलाओं से हुई लूट का भी नहीं हुआ खुलासा

क्षेत्र में बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। मगर पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। करीब एक माह पूर्व बदमाशों ने नानू व गढ़ी गांव में मोर्निंग वॉक पर निकली सात महिलाओं से भी सोने के कुंडल व अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस आज तक उन बदमाशों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Education: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के शक के बाद सरकार का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई​ दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की...

Meerut News: दुबई में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: सरधना के रार्धना गांव निवासी विवेक...
spot_imgspot_img