Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Sports News: एशिया कप 2025 से भारत के हटने की संभावना! BCCI ने पाकिस्तानी नेतृत्व पर जताई आपत्ति

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव अब क्रिकेट के मैदान पर भी असर दिखाने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 से हटने का मन बना लिया है।

इस फैसले के पीछे मुख्य कारण एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की मौजूदा अध्यक्षता है, जो इस समय पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों में है। बीसीसीआई का मानना है कि भारतीय टीम ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती, जिसका संचालन किसी पाकिस्तानी मंत्री की अध्यक्षता में हो।

BCCI का क्या कहना है?

BCCI Sources का कहना है कि यह सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि व्यापक राष्ट्रीय हित का मामला है। ऐसे में बोर्ड टूर्नामेंट के बहिष्कार पर गंभीरता से विचार कर रहा है। यदि भारत एशिया कप से हटता है, तो यह न सिर्फ टूर्नामेंट की संरचना बल्कि पूरे एशियाई क्रिकेट पर गहरा असर डाल सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण कई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज रद्द हो चुकी हैं। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एशियन क्रिकेट काउंसिल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

कब होना है एशिया कप?

बता दें कि, एशिया कप का आयोजन इस साल सितंबर में भारत में होना है। ऐसे में अगर भारत इस टूर्नामेंट से हटता है, तो मुमकिन है कि टूर्नामेंट की रद्द हो जाए। भारत के न खेलने से ब्रॉडकास्‍ट पीछे हट सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने अगले महीने श्रीलंका में होने वाले इमर्जिंग वुमन एशिया कप से हटने की जानकारी मौखिक रूप से दे दी है।

इस साल जनवरी में आयोजित हुई चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भी टीम इंडिया पाकिस्‍तान नहीं गई थी। टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर खेला गया था। टीम इंडिया ने सभी मैच दुबई में खेले थे।

पाकिस्तानी टीम कब विश्वकप खेलने आई थी भारत?

पाकिस्तान की टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। तब इंडिया और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था। भारत यह मैच 7 विकेट से जीता था। कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमाई थी। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

2013 में आखिरी बार खेली गई थी द्विपक्षीय सीरीज

भारत- पाकिस्‍तान ने साल 2013 में आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। उस दौरे में 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की बाइलैटरल सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img