Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: गोलीकांड में घायल जिला बार कर्मी की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बांकपुर में खेत की मेड़ पर हुए गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के कर्मी राजकुमार उर्फ राजू (55 वर्ष) की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज मेरठ में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि गांव में भी गमगीन माहौल है।

घटना शुक्रवार सुबह की है, जब राजकुमार खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान उनके छोटे भाई सत्येंद्र उर्फ संजय, भतीजे हिमांशु और दो अन्य आरोपियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद हमलावरों ने फावड़े से उनके सिर पर वार भी किया, जिससे वे लहूलुहान होकर खेत में गिर पड़े।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजकुमार को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

गांव में तनाव, पीड़ित परिवार सदमे में

घटना के बाद गांव बांकपुर में तनाव का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है। पुलिस की टीमें गांव में तैनात हैं ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें — दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img