Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Paresh Rawal: बाबू भैया ने ‘हेरा फेरी 3’ से खींचा हाथ, परेश रावल ने सूद समेत लौटाए पैसे, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइज़ी के चहेते किरदार बाबू भैया यानी परेश रावल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह फिल्म से जुड़ा कोई कॉमिक डायलॉग नहीं, बल्कि उनका इस मशहूर सीरीज़ की तीसरी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होना है। बीते दिनों अभिनेता ने आधिकारिक रूप से फिल्म से किनारा कर लिया था, जिससे उनके फैन्स में निराशा की लहर दौड़ गई। अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि परेश रावल ने न सिर्फ फिल्म से दूरी बना ली है, बल्कि उन्होंने साइनिंग अमाउंट भी निर्माताओं को लौटा दिया है। ऐसे में चलिए जानते है कि आखिर किस कारण से अभिनेता ने ये कदम उठाया है।

परेश रावल ने लौटाया साइनिंग अमाउंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गया कि अभिनेता परेश रावल को ‘हेरा फेरी 3’ के लिए साइनिंग अमाउंट के तौर पर 11 लाख रुपये मिले थे, जिसे उन्होंने 15 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के साथ जोड़कर वापस कर दिया है। हालांकि, बताया गया कि एक्टर ने फिल्म छोड़ने के लिए थोड़े अधिक पैसे दिए हैं, जिससे निर्माताओं को कोई असुविधा ना हो।

इस वजह से छोड़ी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के कुछ सूत्रों ने जानकारी दी कि अभिनेता परेश रावल को ‘हेरा फेरी 3’ के लिए 15 करोड़ रुपये फीस के तौर पर दिए जाने थे, जिसमें उन्हें 11 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट पर दिए जा चुके थे। इसके साथ ही बाकी के 14 करोड़ 89 लाख रुपये फिल्म रिलीज के एक महीने बाद मिलने वाले थे। सूत्रों के अनुसार बताया कि गया कि अभिनेता को ये नियम और शर्ते पसंद नहीं आई, शायद इस वजह से उन्होंने यह निर्णय लिया। इस फिल्म को किसी भी हालत में 2026 के अंत से पहले इस फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सकता है।

परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जानकारी सामने आई है कि बॉलीवुड अभिनेता की कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। बताया गया कि इस फिल्म को अचानक छोड़ने के फैसले से फिल्म मेकर्स को काफी नुकसान हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img