Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

Meerut News: इनर रिंग रोड पर जल्द शुरू होगा काम, मिलेगा जाम से छुटकारा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए मेरठ को जल्द ही इनर रिंग रोड व आउटर रिंग रोड मिलने वाली है। मेडा जल्द ही हापुड़ रोड हापुड़ हाईवे से जुर्रानपुर फाटक, दिल्ली रोड, वेदव्यासपुरी होते हुए दून बाईपास तक रिंग रोड बनाने के लिए लगभग 15 हेक्टेयर जमीन पांच गांवों से खरीदेगा। मेडा ने जुर्रानपुर और गूमी गांव को ग्रामीण क्षेत्र में रखा गया है। इन गांवों में सर्किल रेट की चार गुणा कीमत दी जाएगी। वहीं बुढ़ेडा जाहिदपुर, पूठा और रिठानी गांव को नगरीय क्षेत्र में रखा गया है, इसलिए यहां पर दोगुणा कीमत दी जाएगी। रिंग रोड के निर्माण के लिए कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मेडा के वीसी संजय मीणा से मुलाकात की।

मेडा वीसी से मिले कैंट विधायक

रिंग रोड को लेकर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रुड़की बाईपास ग्राम जटोली से डौरली, सोफीपुर, खटकाना मीनाक्षीपुरम, कसेरुखेड़ा, मवाना रोड से होते हुए किला रोड, रेसना, दतावली होते हुए गढ़ रोड तक अबू नाला प्रथम व काली नदी के किनारे तक रिंग रोड का निर्माण, कचहरी में मल्टीलेवल पार्किंग एवं शिव चौक, कंकरखेड़ा, लालकुर्ती बाजार के सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण एवं यातायात सुदृढ़ीकरण की कार्य कराया जाए। इसके साथ उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विचार विमर्श कर सुझाव दिए।

रिंग रोड को मिला था 100 करोड़ का आश्वासन

हाल ही में हापुड़ रोड से दिल्ली रोड होते हुए दून बाईपास तक रिंग रोड के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का देने का आश्वासन मिला था। इसमें 50 करोड़ रुपये जमीन खरीदने के लिए शामिल है। इस धनराशि को सरकार इसी बजट से आवंटित कर सकती है।

इसलिए जरूरी है इनर रिंग रोड

  • शहर में बढ़ते यातायात की समस्या को कम करना और विभिन्न राजमार्गों को आपस में जोड़ना।
  • प्रस्तावित इनर रिंग रोड की कुल लंबाई लगभग 34.19 किलोमीटर है।
  • मेरठ विकास प्राधिकरण अब खुद जमीन खरीदने का फैसला किया है। पहले भूमि अधिग्रहण में समस्या आ रही थी।
  • इस 5.7 किलोमीटर के खंड के लिए जमीन खरीद इसी महीने (मई 2025) से शुरू होने की संभावना है।
  • इस खंड के बनने से हापुड़-बुलंदशहर हाईवे दिल्ली रोड और दून हाईवे से सीधे जुड़ सकेगा।
  • पहले चरण में प्राधिकरण की वेदव्यासपुरी योजना से दिल्ली रोड (1.20 किमी) और दूसरे चरण में दिल्ली रोड शताब्दीनगर योजना से हापुड़ रोड (4.50 किमी) तक निर्माण प्रस्तावित है।
  • इनर रिंग रोड पर दो फ्लाईओवर और दो आरओबी भी बनाए जाएंगे।
  • प्राधिकरण 45 मीटर के स्थान पर वर्तमान में 24 मीटर चौड़े मार्ग का निर्माण करेगा और 10.50 मीटर जमीन हाईवे के लिए आरक्षित करेगा। इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।

आउटर रिंग रोड

  • शहर के बाहरी इलाके से यातायात को सुगम बनाना, जिससे शहर के अंदर जाम कम हो सके।
  • यह मेरठ के चारों ओर एक बाईपास के रूप में काम करेगा और हापुड़, बुलंदशहर, बागपत जैसे क्षेत्रों से कनेक्टिविटी में सुधार करेगा।
  • आउटर रिंग रोड पर भी काम चल रहा है।
  • हापुड़ से गढ़ रोड को जोड़ने वाले खंड पर काम तेजी से चल रहा है और काली नदी पर पुल का निर्माण भी प्रगति पर है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img