Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

Sardaar Ji 3: ‘सरदार जी 3’ में होंगी हानिया आमिर? दिलजीत दोसांझ की BTS फोटोज देख फैंस के उठे सवाल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और हाल ही में दिलजीत ने फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। वजह है पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, जिनकी झलक यूजर्स को इन फोटोज़ में नजर आई है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ये सवाल ज़ोर पकड़ने लगा है, क्या वाकई हानिया आमिर ‘सरदार जी 3’ से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं?

दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं बीटीएस तस्वीरें

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें पंजाबी सिनेमा की फेवरेट जोड़ी नीरू बाजवा और दिलजीत की कैमिस्ट्री एक बार फिर दिखी। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि कुछ यूजर्स ने इन तस्वीरों में हानिया आमिर को भी ‘स्पॉट’ कर लिया। एक तस्वीर में ब्लैक साड़ी पहने एक लड़की को दिलजीत के साथ देखा गया, जिसे लेकर फैंस दावा कर रहे हैं कि वो कोई और नहीं बल्कि हानिया आमिर ही हैं। इसके साथ ही एक और तस्वीर में दिखाई देने वाली आंखें और बालों से भी फैंस ने कयास लगा डाले कि वह भी हानिया ही हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

इतना ही नहीं, एक खास टी-शर्ट जो दिलजीत ने पहनी थी, उस पर छपी तस्वीर को लेकर भी यूजर्स में हलचल है। कुछ का मानना है कि वो फोटो भी हानिया आमिर की ही है। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर सवालों और कयासों की बाढ़ आ गई। कोई पूछ रहा है, ‘क्या हानिया इस फिल्म में हैं?’ तो कोई कह रहा है, ‘पाजी कितना सस्पेंस में डाल रहे हो!’

हानिया आमिर को फिल्म में लेकर फिर उठे सवाल

दिलजीत की इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता के बीच एक पुराना विवाद भी फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल, अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बढ़ गया था। इसके बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक लगाने की मांग फिर उठने लगी थी। ऐसे में खबरें आई थीं कि हानिया आमिर को फिल्म से हटा दिया गया है। हालांकि इस पर फिल्म निर्माताओं की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कब रिलीज हो रही ‘सरदार जी 3’

इन सबके बीच ‘सरदार जी 3’ को लेकर फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसका टीजर जल्द ही सामने आने वाला है। दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की जोड़ी को लेकर पहले से ही दर्शकों में खासा क्रेज है, लेकिन अब अगर हानिया आमिर इस फिल्म का हिस्सा निकलती हैं, तो यह फिल्म और भी खास हो जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img