Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

मथुरा में बड़ा हादसा: टीला खिसकने से तीन मकान धराशायी, कई लोग मलबे में दबे

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शाहगंज दरवाजा इलाके में सिद्ध बाबा मंदिर के पास स्थित एक पुराना टीला अचानक खिसक गया, जिससे उसके पास बने तीन मकान मलबे में तब्दील हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

दर्जनभर लोगों के दबे होने की आशंका

जानकारी के अनुसार, गिरने वाले मकानों में रहने वाले परिवारों के अलावा पास में निर्माण कार्य कर रहे मजदूर भी हादसे की चपेट में आ गए। प्रशासन को आशंका है कि करीब एक दर्जन लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। फिलहाल एक युवक को गंभीर हालत में मलबे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया है।

बचाव कार्य जारी, मौके पर जेसीबी मशीनें तैनात

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चलाया जा रहा है। मौके पर जेसीबी व अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी की आंखों देखी

प्रत्यक्षदर्शी लेखपाल संजय रोहिला, जिनका घर घटनास्थल के पास ही है, ने बताया कि वह बाइक से अपनी कार लेने निकले थे, साथ में उनकी पत्नी और बेटा भी थे। तभी उन्होंने देखा कि टीला अचानक भरभराकर गिर रहा है। उन्होंने बाइक वहीं छोड़कर परिवार को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

संजय ने बताया कि, “मेरे सामने दो बच्चे मलबे के साथ नीचे गिर गए। वहीं कई मजदूर भी दबते नजर आए।” उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें भी हल्की चोटें आईं।

प्रशासन अलर्ट, इलाके को किया गया खाली

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा लिया है और टीले की स्थिति का सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। किसी और संभावित खतरे से निपटने के लिए एनडीआरएफ टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img