Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 288 अंक चढ़ा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। दो दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मजबूती लौटी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 288.79 अंकों की बढ़त के साथ 81,407.39 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 98.9 अंक चढ़कर 24,817.50 पर आ गया।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स में कुल 1,396.54 अंक (1.69%) और निफ्टी में 422.8 अंक (1.68%) की गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट के बाद सोमवार की बढ़त निवेशकों के लिए राहत की खबर लेकर आई।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

शेयर बाजार में यह बढ़त ऐसे समय में आई है जब विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,263.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इसके बावजूद बाजार ने मजबूती दिखाई।

किन शेयरों ने मुनाफा कमाया, कौन रहे घाटे में?

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टीसीएस और इंफोसिस सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। वहीं, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स और कोटक महिंद्रा बैंक को नुकसान हुआ।

रुपया कमजोर, एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 11 पैसे कमजोर होकर 86.22 पर आ गया। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट हरे निशान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर दिखा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

विशेषज्ञों की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के वीके विजयकुमार ने कहा, “बाजारों में फिलहाल घबराहट नहीं है। अगर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होता तो कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती थीं, जिससे असर पड़ता, लेकिन अब इसकी संभावना कम दिख रही है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img