Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

Online Batting Racket की जांच में बड़ी हस्तियां ED के रडार पर, युवराज-हरभजन से पूछताछ

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट की जांच के तहत एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अब इस मामले की जड़ तक पहुंचने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं। जांच के दौरान कई हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी ईडी के रडार पर आ चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना से पूछताछ की जा चुकी है। साथ ही, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला से भी सघन पूछताछ की जा रही है।

प्रचार या साझेदारी? ईडी की पड़ताल

ईडी इस बात की गहन जांच कर रही है कि ये सितारे वन बेट, फेयर प्ले और महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप जैसे प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किस आधार पर कर रहे थे। एजेंसी जानना चाहती है कि यह प्रचार सिर्फ कॉमर्शियल डील था या इन सितारों ने वित्तीय रूप से भी कोई लाभ उठाया है। यदि फंडिंग के स्रोत संदिग्ध पाए जाते हैं, तो मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई संभव है।

कोलकाता में खुला बड़ा सट्टेबाजी रैकेट

कुछ दिन पहले ईडी ने कोलकाता में एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था। जांच में पता चला कि यह रैकेट पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम तक फैला हुआ था।

कार्रवाई के दौरान 766 बैंक खातों को फ्रीज किया गया,17 डेबिट और क्रेडिट कार्ड जब्त, बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ और दस्तावेज बरामद।

विशाल उर्फ बादल भारद्वाज और सोनू कुमार ठाकुर नाम के दो आरोपी गिरफ्तार कर 10 दिन की ईडी रिमांड पर भेजे गए।

महादेव ऐप केस में करोड़ों की संपत्तियां जब्त

इससे पहले अप्रैल 2025 में ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए:

573 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज की

दिल्ली, मुंबई, इंदौर और चंडीगढ़ में छापेमारी

3.29 करोड़ रुपये नकद जब्त बड़ी संख्या में डिजिटल एविडेंस कब्जे में लिए गए।

बड़े नामों के सामने आने की संभावना

ईडी सूत्रों का कहना है कि यह जांच अभी शुरुआती चरण में है और जल्द ही और बड़े नाम इस सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े होने के शक में सामने आ सकते हैं। यह केस ना सिर्फ आर्थिक अपराध बल्कि सोशल मीडिया और पब्लिक इन्फ्लुएंस के दुरुपयोग से भी जुड़ा है, जो युवाओं को सट्टेबाजी के प्रति आकर्षित करने का जरिया बन रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img