Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट से उबरकर चढ़े

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद मजबूती देखी गई। विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी, साथ ही ब्लू-चिप शेयरों में तेजी के चलते बाजार में उछाल आया।

बीएसई सेंसेक्स दिन की कमजोर शुरुआत के बाद 93.05 अंक चढ़कर 81,676.35 तक पहुंचा, जबकि एनएसई निफ्टी 42.80 अंक की बढ़त के साथ 24,896.20 पर पहुंचा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 228.13 अंक बढ़कर 81,812.04 और निफ्टी 82.25 अंक चढ़कर 24,937.70 के स्तर पर पहुंच गया।

कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी गई

सेंसेक्स की 30 में से कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी गई। इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाइटन, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त रही।

वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और अदानी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तरफ से भी मजबूती मिली। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने मंगलवार को 1,482.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी 8,207.19 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img