Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: टिहरी से नरेंद्रनगर आते समय पलटा ट्रक, 10 लोगों के दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो |

उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। टिहरी से नरेंद्रनगर की ओर आ रहा एक ट्रक बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रक के नीचे 10 लोगों के दबे होने की आशंका है।

राहगीरों ने दी सूचना, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसा होते ही मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। स्थानीय लोग भी पुलिस की मदद कर रहे हैं। घायलों को ट्रक के नीचे से निकालने का प्रयास लगातार जारी है।

मंगवाई गई क्रेन, राहत कार्य तेज

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक भारी-भरकम क्रेन को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि पलटे हुए ट्रक को सीधा किया जा सके और दबे हुए लोगों को निकाला जा सके। घटनास्थल पर एंबुलेंस और राहत टीम तैनात कर दी गई है।

स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर

टिहरी जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। अभी तक हादसे में किसी के हताहत या मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक किस कारण पलटा है। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img