जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर/बड़गां: कस्बा निवासी मृतक महिला के पति गुलजार ने बताया कि उसकी 42 वर्षीय पत्नी अफसाना के पेट में रसौली होने के कारण दिक्कत रहती थी। रसौली के ऑपरेशन के लिए 26 जून को कस्बा बड़गांव में स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा 26 जून को ही रसौली का ऑपरेशन कर 29 जून को महिला की छुट्टी कर महिला को घर भेज दिया।
आराम नहीं मिलने पर महिला को 1 जुलाई को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा कर चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।
मौके पर पुलिस ने पहुंचकर भीड को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नही माने। हालांकि अभी तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नही दी गई। न ही अभी तक मृतक महिला को सुपुर्देखाक किया गया।

