Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Rahul Gandhi: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता ने सियासी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिकी दबाव में झुकने वाली है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “पीयूष गोयल चाहे जितनी छाती पीट लें, मेरी बात याद रखिए, मोदी ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन के आगे झुक जाएंगे।” राहुल की यह टिप्पणी पीयूष गोयल के एक इंटरव्यू के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत किसी भी व्यापार समझौते पर समयसीमा के दबाव में काम नहीं करता।

क्या कहा था पीयूष गोयल ने?

पीयूष गोयल इस समय व्यापार वार्ता के सिलसिले में अमेरिका में हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “भारत अपने राष्ट्रीय हितों और किसानों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है। हम कभी किसी डेडलाइन के दबाव में समझौता नहीं करते।” उन्होंने आगे कहा कि भारत ने यूके, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, EFTA और UAE के साथ हुए सभी समझौतों में किसानों को प्राथमिकता दी है।

कहां अटका है India-US व्यापार समझौता?

भारत और अमेरिका के बीच कृषि और डेयरी उत्पाद व्यापार समझौते में सबसे बड़ी अड़चन बने हुए हैं। अमेरिका चाहता है कि भारत मक्का, सोयाबीन और डेयरी उत्पादों पर आयात शुल्क कम करे। वहीं भारत सरकार का कहना है कि वह किसानों और घरेलू उद्योगों के हितों से समझौता नहीं करेगी।

क्या है ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सहित 100 से अधिक देशों पर लगाए गए जवाबी टैरिफ पर 90 दिनों की अस्थायी छूट दी गई थी, जो 8 जुलाई को समाप्त हो रही है। इसके चलते अमेरिका भारत पर जल्द डील फाइनल करने का दबाव बना रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत अपने रुख पर अडिग रहता है या किसी समझौते की ओर बढ़ता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img