Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Donald Trump ने ‘One Big Beautiful Bill’ पर किए हस्ताक्षर, Tax में कटौती और सामाजिक योजनाओं में बदलाव की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की एक बड़ी विधायी जीत दर्ज करते हुए शुक्रवार को ‘One Big Beautiful Bill’ नामक विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून का रूप दे दिया। व्हाइट हाउस में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान ट्रंप ने इसे “मिडिल क्लास के लिए ऐतिहासिक राहत” करार दिया।

यह विधेयक अमेरिका की कर व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के खर्चों में कटौती के प्रावधानों को भी शामिल करता है। इससे पहले यह बिल अमेरिकी संसद के दोनों सदनों – सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स – में 218-214 मतों के अंतर से पारित हुआ था।

क्या बोले ट्रंप?

राष्ट्रपति ट्रंप ने कानून पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, “यह सिर्फ एक बिल नहीं, बल्कि एक सुंदर अवसर है – हमारे मेहनतकश नागरिकों को सशक्त बनाने का। अब मिडिल क्लास को टैक्स में राहत मिलेगी और सरकारी खर्च को अधिक कुशलता से प्रबंधित किया जाएगा।”

टैक्स स्लैब में महत्वपूर्ण कटौती की जाएगी

विधेयक के अनुसार, मिडिल क्लास के टैक्स स्लैब में महत्वपूर्ण कटौती की जाएगी, जबकि सामाजिक सुरक्षा और वेलफेयर स्कीम्स में कुछ संशोधनों के ज़रिये बजट की बचत की जाएगी। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि इस कानून से न केवल करदाताओं को राहत मिलेगी, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

कानून बनते ही राष्ट्रपति ट्रंप को अपने समर्थकों के बीच जश्न मनाते और ‘अमेरिका फर्स्ट’ के नारे लगाते हुए देखा गया। इस विधेयक को ट्रंप की आर्थिक नीतियों की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है, जो आगामी वर्षों में अमेरिकी राजनीति और अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाल सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img