Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

कौन सुनेगा परेशान हाल बेटी का दर्द?

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: स्कूल और कॉलेजों के बाहर छात्राओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने एंटी रोमियो दस्ते की स्थापना की थी ताकि मनचलों की हरकतों पर लगाम लगाई जा सके। स्कूल कॉलेजों के आसपास आवारा तत्वों का जमावड़ा न लगे जिससे कॉलेज आने वाली छात्राओं में सुरक्षा का विश्वास जगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में बहू-बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो टीम का गठन थाना स्तर पर किया गया है। फिर भी, मनचलों के हौंसले बुलंद हैं। जिंजोखर गांव के दो मनचले एक छात्रा को स्कूल आते-जाते आए दिन परेशान कर रहे हैं। जब पीड़िता के भाई ने बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचलों से साफ कह दिया कि वे ऐसे ही तेरी बहन को छेड़ेंगे। एक आरोपी ने तो यहां तक कहा कि दो बार जेल जा चुका हूं फिर चला जाउंगा।

शहर में शोहदों के हौसले बुलंद हैं। लगातार छेड़छाड़ की वारदातें हो रही हैं। पुलिस समझौता कराकर छोड़ रही है। इसके बाद भी शोहदे अश्लीलता करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गांव जिंजोखर के स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा ने कंकरखेड़ा थाने पर गांव के ही प्रशांत व हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि दोनों युवक स्कूल आते-जाते आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर रास्ता रोककर खड़े हो जाते हैं। उसका स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। गत तीन जुलाई को जब वह स्कूल में फीस जमा करने जा रही थी तो प्रशांत व हिमांशु ने रास्ता रोककर फिर छेड़छाड़ की।

फीस जमा करने के बाद उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। छात्रा ने आरोप लगाया कि जब उसके भाई ने आरोपी युवक प्रशांत से छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसने साफ कहा कि वह दो बार जेल जा चुका है और तीसरी बार भी जेल जाने के लिए तैयार है। इसलिए तेरी बहन से इसी तरह छेड़छाड़ करेंगे। इसका जब उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपी प्रशांत व हिमांशु ने उसके साथ मारपीट की। जब छात्रा का पिता बेटे को बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि प्रशांत व हिमांशु ने कहा कि वे उनकी लड़की के साथ ऐसे ही छेड़छाड़ करेंगे, जो करना है कर लें। इतना ही नहीं, दोनों आरोपी युवकों के परिजन बाद में छात्रा के घर लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने पहुंच गए।

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे वरिष्ठ लिपिक की पत्नी के नाम करोड़ों की संपत्ति?

फजीॅ नियुक्ति व भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे सदर तहसील में तैनात वरिष्ठ लिपिक की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उनकी पत्नी के नाम करोड़ों की संपत्ति है, जबकि लिपिक व उनके बेटे के नाम लाखों रुपये की संपत्ति बताई जा रही है। हालांकि इस मामले की जांच प्रशासनिक अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी कर रही है, जिसकी रिपोर्ट जांच कमेटी को कमिश्नर को सौंपनी है।

बता दें कि 27 जून को मवाना रोड मीनाक्षी पुरम निवासी ओमवीर सिंह ने लिखित में कमिश्नर से पूरे मामले की शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने सदर तहसील में तैनात वरिष्ठ लिपिक पर आरोप लगाए है कि उन्होंने फर्जी तरीके से नियुक्ति पाकर आय से अधिक संपत्ति एकत्र की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जिसमें एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व व मुख्य कोषाधिकारी को नामित किया गया है। कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी। जांच कर रही कमेटी को ओमवीर सिंह ने लिपिक की आय से अधिक संपत्ति का लेखाजोखा भी दिया है, जिसमें ओमवीर सिंह ने लिपिक की संपत्तियों के बारे में पूरे तथ्यों के साथ जानकारी दी है।

अगर ओमवीर सिंह की शिकायत पर विश्वास किया जाए तो लिपिक की पत्नी के नाम करोड़ की संपत्ति गढ़ रोड के अलावा चार कालोनियों में है, जबकि लिपिक व उनके बेटे के नाम लाखों रुपये की संपत्ति गढ़ रोड पर बताई गई है। ओमवीर सिंह ने शिकायत में बताया है कि लिपिक को सन 2020 में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा था। इतना ही नहीं नवंबर 2021 मे आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद लखनऊ ने डीएम को जांच के लिए भी पत्र लिखा था। इसकी जांच में क्या रहा? उसके बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली है पर बताया जा रहा है कि अपने राजनीतकि रसूख के चलते लिपिक ने जांच को ठंडे बस्ते में डलवा दिया है, क्योंकि लिपिक को एक माननीय का संरक्षण प्राप्त है और इस मामले मेंं भी माननीय लिपिक की पैरोकारी कर रहे हैं

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img