नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिलीप कुमार जी केवल अभिनय की दुनिया के सितारे नहीं थे, बल्कि वे उन चंद कलाकारों में से थे जिन्होंने इंसानियत, विनम्रता और कला—तीनों में मिसाल कायम की। आज 7 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर, न सिर्फ फैंस बल्कि फ़िल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। धर्मेंद्र जी ने भी अपनी भावनाएं इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उन्होंने दिलीप साहब के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए एक खूबसूरत पोस्ट लिखी है।
धर्मेंद्र ने लिखी पोस्ट
धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार के बारे में लिखा ‘आज का दिन कितना गमगीन और मनहूस है। आज के दिन मेरे बहुत ही प्यारे, आप सबके चहीते अदाकार, फिल्म इंडस्ट्री के खुदा, एक नेक और महान इंसान, दिलीप साहब हमें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। यह सदमा बर्दाश्त तो नहीं होगा। इसलिए तसल्ली दे लेता हूं कि वह कहीं आस पास हैं।’
धर्मेंद्र की पोस्ट पर यूजर्स ने किए कमेंट
धर्मेंद्र की इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उर्दू में लिखा है ‘अल्लाह उनकी रूह को जन्नत दे। एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘भाईचारा हो तो ऐसा।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘स्वर्ग में उनकी आत्मा को जगह मिले और वह खुश रहें।’ कई दूसरे यूजर्स ने धर्मेंद्र की पोस्ट पर दिल और सैड वाला इमोजी कमेंट किया है।
‘अनोखा मिलन’ में किया था साथ काम
बता दें कि, धर्मेंद्र और दिलीप कुमार ने साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘अनोखा मिलन’ में एक साथ काम किया था। फिल्म का निर्देशन जगन्नाथ चटर्जी ने किया था। यह फिल्म 1966 में आई बंगाली फिल्म ‘पारी’ की रीमेक थी। इस फिल्म में भी दिलीप कुमार और धर्मेंद्र ने एक साथ काम किया था।

