Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, “महाराष्ट्र की तरह बिहार चुनाव चोरी की साजिश”, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पटना में इंडिया गठबंधन के चक्काजाम प्रदर्शन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव “चोरी” किए गए थे, वैसी ही साजिश अब बिहार में भी की जा रही है।

क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने कहा, “हमने महाराष्ट्र में देखा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत मिली, लेकिन कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव में हमारी करारी हार हुई। जब जांच की गई तो पता चला कि वहां एक दिन में 4 से 5 हजार नए वोटर जोड़ दिए गए और करीब 1 करोड़ फर्जी वोटिंग हुई। गरीबों के वोट काटे गए। हमने जब चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांगी, तो आज तक नहीं दी गई। यह सच्चाई छुपाने की कोशिश है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भी चुनाव प्रक्रिया में धांधली की कोशिश हो रही है और यह गरीबों का वोट छीनने की साजिश है। उन्होंने कहा, “यह बिहार है, यहां की जनता अपना हक छिनने नहीं देगी।”

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का तीखा हमला

चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “आज चुनाव आयोग के अधिकारी भाजपा और आरएसएस के एजेंट की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पहले सभी पार्टियों और चीफ जस्टिस की राय से चुनाव आयुक्त चुने जाते थे, अब केवल भाजपा तय करती है। यह संविधान का उल्लंघन है और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”

राहुल गांधी ने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन उनके साथ मजबूती से खड़ा है और “हम वोट की चोरी नहीं होने देंगे।” उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वोट का नहीं, बल्कि गरीबों के भविष्य का सवाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img