नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिंदन है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच को ऐतिहासिक बना दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उन्होंने सिर्फ गेंद से कमाल नहीं किया, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम अमर कर दिया। स्टार्क ने सिर्फ 15 गेंदों में 5 विकेट चटकाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला। उनकी विस्फोटक गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की पूरी टीम सिर्फ 27 रनों पर ढेर हो गई — जो टेस्ट इतिहास के सबसे छोटे स्कोरों में शुमार है।
इतिहास की सबसे तेज़ 5 विकेट हॉल
दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सिर्फ 7.3 ओवर में 9 रन देकर 6 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 5 विकेट झटककर टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ 5 विकेट हॉल का कीर्तिमान रचा।
400 विकेट क्लब में शामिल
इस मैच में शानदार प्रदर्शन के साथ मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट भी पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज और दुनिया के तीसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं।
400 for Mitchell Starc in his 100th Test ✨
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 14, 2025
He becomes the fourth Australian and the third left-arm bowler to reach the milestone 🙌 pic.twitter.com/ZeLU3YO8aa
टेस्ट में 400+ विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
शेन वॉर्न
ग्लेन मैक्ग्रा
नाथन लियोन
मिचेल स्टार्क
बाएं हाथ के गेंदबाजों में
वसीम अकरम
रंगना हेराथ
मिचेल स्टार्क
पिंक बॉल के चमकते सितारे
जब भी टेस्ट क्रिकेट में पिंक बॉल की बात होती है, तो मिचेल स्टार्क का नाम सबसे ऊपर आता है। इस प्रारूप में उनका रिकॉर्ड शानदार है और यही वजह है कि उन्हें “पिंक बॉल का सुपरस्टार गेंदबाज” कहा जाता है।
स्टार्क ने अब तक 100 टेस्ट मैचों में 27.02 की औसत से 402 विकेट चटकाए हैं, जिसमें कई यादगार स्पैल शामिल हैं।
शानदार करियर की नई ऊंचाई
अपने करियर के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते हुए मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वो आज भी क्रिकेट की दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि आने वाले युवाओं के लिए भी एक मिसाल है।

