नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानियों का सामना कर रही हैं। हाल ही में उनका लीवर कैंसर से जुड़ा एक बड़ा ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रही थीं। लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत को लेकर एक और चिंता सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा एक आवश्यक टेस्ट भी करवाया है। ऐसे में चलिए जानते है दीपिका ने ऐसा क्यो किया।
दीपिका कक्कड़ ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में यूट्यूब व्लॉग चैनल पर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। वह बताती हैं कि लीवर कैंसर की सर्जरी के बाद मैमोग्राफी (ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा टेस्ट) करवाई है। इस टेस्ट के लिए जब दीपिका कक्कड़ गईं तो पति शोएब भी साथ थे। दीपिका ने कहा, ‘जनवरी में जब से ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ कर रही थी, तब से बाएं कंधे में बहुत दर्द हो रहा था। पहले तो कुछ समझ नहीं आया, बाद में डॉक्टर ने बताया कि लिंफ नोड्स के बढ़ने की वजह से यह दिक्कत है। फिर लेफ्ट ब्रेस्ट में भी यह प्रॉब्लम होने लगी। तब डॉक्टर को लगा कि यही दर्द की वजह हो सकता है। टेस्ट के बाद पता चला कि मांसपेशियों में चोट है।’
मैमोग्राफी टेस्ट सेफ्टी के लिए करवाया
दीपिका कक्कड़ आगे कहती हैं, ‘मेरी लीवर कैंसर की सर्जरी को लगभग डेढ़ महीना हो गया है। हां, हमने मैमोग्राफी भी की थी क्योंकि लिम्फ नोड्स थे, सेफ्टी के लिए हमें इस टेस्ट को तीन महीने में दोबारा करवाना चाहिए। तीन महीने से ज्यादा वक्त हो गया था, फिर से दोबारा मैमोग्राफी टेस्ट करवाया है।’
इन सीरियल्स में किया काम
दीपिका कक्कड़ ने टीवी पर कई सीरियल किए हैं, मगर उन्हें पहचान सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के जरिए मिली। अब दीपिका कक्कड़ के करियर फ्रंट की बात करें तो इन दिनों हेल्थ इश्यूज के कारण वह काम नहीं कर पा रही हैं। सीरियल्स में नजर नहीं आ रही हैं। मगर वह यूट्यूब पर अपना लाइफस्टाइल व्लॉग चैनल चलाती हैं। इस व्लाॅग में अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात को साझा करती हैं। अपनी हेल्थ प्रॉब्लम को भी इसी प्लेटफॉर्म के जरिए दीपिका कक्कड़ ने फैंस के साथ साझा किया था।

