Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Suniel Shetty: हेरा फेरी की लोकप्रियता पर बोले सुनील शेट्टी- “बच्चे मुझे नहीं, श्याम को पहचानते हैं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘हेरा फेरी’ को भला कौन भूल सकता है? अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी ने इस फिल्म में ऐसा जलवा बिखेरा कि उनके निभाए किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपने लोकप्रिय किरदार ‘श्याम’ को लेकर दिल की बात साझा की। उन्होंने कहा “आज की जनरेशन मुझे ‘सुनील’ के नाम से नहीं, बल्कि ‘श्याम’ के नाम से पहचानती है।

‘बच्चे मुझे श्याम के किरदार से पहचानते हैं’

सुनील शेट्टी कहते हैं, ‘आज की जनरेशन मुझे नहीं पहचानती हैं लेकिन जब उनकी मम्मी ‘हेरा फेरी’ के श्याम का नाम लेती है, तो बच्चे मुस्कुराने लगते हैं। मैं सुनील शेट्टी नहीं ‘हेरा फेरी’ के श्याम के तौर पर नई जनरेशन में पहचाना जाता हूं। आज की जनरेशन ने मेरी फिल्में नहीं देखी हैं। लेकिन जब ‘श्याम’ का किरदार बता दो तो वह मुझे पहचान लेते हैं।’

पुराने गाने लोगों से जुड़ जाते हैं

सुनील शेट्टी आगे कहते हैं, ‘बच्चे किसी कैरेक्टर से ही रिलेट करते हैं और यह तब हो पाता है, जब एक कमाल का डायरेक्टर अपनी कहानी और किरदार को बेहतरीन तरीके से पेश करता है। ‘हेरा फेरी’ का तो म्यूजिक भी कमाल का था, इसमें जो गाना ‘पो पो…’ था वह भी यूनीक था। इसी तरह से ‘धड़कन और ‘बॉर्डर’ के गाने भी लोगों को याद रहते हैं। आज आप ‘संदेश आते हैं…’ सॉन्ग कहीं प्ले कीजिए लोग रोने लगते हैं, इमोशनल हो जाते हैं। इस तरह हमारे किरदार, पुराने गाने लोगों से जुड़ जाते हैं।’?

‘हेरा फेरी 3’ में दिखेंगे सुनील शेट्टी

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी चर्चा है, इस फिल्म का हिस्सा भी सुनील शेट्टी हैं। इसके अलावा वह एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। हाल ही में सुनील शेट्टी की एक फिल्म ‘केसरी वीर’ भी रिलीज हुई, इसमें उन्होंने एक योद्धा का रोल किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img