Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

Sports News: दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, FIDE वुमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने हमवतन कोनेरू हम्पी को हराकर देश को दिलाई ऐतिहासिक जीत

नई दिल्ली: भारत की युवा शतरंज सनसनी दिव्या देशमुख ने इतिहास रचते हुए FIDE वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने वाली वह भारत की पहली महिला शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं।

जॉर्जिया में आयोजित इस वर्ल्ड कप के फाइनल में दिव्या ने अनुभवी हमवतन कोनेरू हम्पी को कड़े मुकाबले में हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। टाई-ब्रेक तक खिंचे इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में दिव्या की जीत ने न केवल उन्हें ग्रैंडमास्टर का दर्जा दिलाया, बल्कि देश को गौरव से भर दिया।

दिव्या देशमुख: एक चमकता सितारा

9 दिसंबर 2005 को नागपुर में जन्मीं दिव्या ने महज 5 साल की उम्र में शतरंज की दुनिया में कदम रखा। डॉक्टर माता-पिता की बेटी, दिव्या ने 7 साल की उम्र में अंडर-7 नेशनल चैंपियनशिप जीती और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उन्होंने अंडर-10 वर्ल्ड यूथ टाइटल (डरबन, 2014) और अंडर-12 वर्ल्ड यूथ टाइटल (ब्राजील, 2017) में भी देश को स्वर्ण दिलाया। अब, 19 साल की उम्र में वह ग्रैंडमास्टर का खिताब जीतने वाली भारत की चौथी महिला खिलाड़ी बन गई हैं — हम्पी, हरिका और वैशाली के बाद।

“यह नियति थी”: भावुक हुईं दिव्या

मुकाबले के बाद दिव्या ने कहा, “मुझे इसे आत्मसात करने के लिए थोड़ा समय चाहिए। मेरे पास इससे पहले एक भी ग्रैंडमास्टर नॉर्म नहीं था, लेकिन इस टूर्नामेंट के साथ मैं ग्रैंडमास्टर बन गई। मुझे लगता है कि यह नियति की बात थी।”

मैच के दौरान उनकी मां (जो पेशे से डॉक्टर हैं) भी मौके पर मौजूद थीं। जीत के बाद दिव्या भावुक हो गईं और मां से लिपट कर रो पड़ीं। उन्होंने कहा, “यह जीत बहुत मायने रखती है, लेकिन अभी बहुत कुछ पाना बाकी है। मुझे उम्मीद है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है।”

परिवार की प्रतिक्रिया: “हमारी खुशी बयां नहीं की जा सकती”

दिव्या की चाची स्मिता देशमुख ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह हमारे परिवार, नागपुर, महाराष्ट्र और पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है। दिव्या ने देश और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत और उनके माता-पिता के समर्पण का फल आज मिला है।”

मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी बधाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिव्या देशमुख को बधाई देते हुए कहा, “नागपुर और महाराष्ट्र की बेटी ने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि इतनी कम उम्र में वह ग्रैंडमास्टर बनीं। मैं कोनेरू हम्पी को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं।”

देश भर से मिल रही बधाइयां

दिव्या की इस सफलता पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और देश के तमाम खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी जीत ने भारत के शतरंज इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है और लाखों युवाओं को प्रेरणा दी है। यह जीत न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत के शतरंज भविष्य की दिशा को भी रौशन करती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img