नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति और अभिनेता आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अर्पिता के लिए अपने प्यार और सम्मान को जाहिर किया।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वारें
आज सलमान खान की बहन अर्पिता खान का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आयुष ने अपनी पत्नी अर्पिता के साथ कई शानदार और रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। एक तस्वीर में आयुष और अर्पिता रोमांटिक अंदाज में दिखे, तो वहीं दूसरी में दोनों अपने बच्चों, आहिल और आयत के साथ खुशी से पोज देते बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
इन लाजवाब तस्वीरों के साथ लिखा पोस्ट
आयुष शर्मा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और अर्पिता की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं और इन लाजवाब तस्वीरों के साथ पोस्ट में लिखा, ‘ हम हर दिन तुम्हें सेलिब्रेट करते हैं अर्पिता खान शर्मा। हमारी सबसे मजबूत महिला को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई… लो जड्डू की झप्पी।” आयुष की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी अर्पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
दो सर्जरी से गुजरे हैं आयुष
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष हाल ही में पीठ की दो सर्जरी से गुजरे हैं। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय तक दर्द को नजर अंदाज करते रहे। उन्हें लगता था कि यह मांसपेशियों का दर्द है। शूटिंग के दौरान दर्द बढ़ने पर डॉक्टर ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डियों में समस्या है। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें अर्पिता और बच्चों के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिला। उनके बेटे आहिल ने उनके लिए एवोकाडो टोस्ट बनाया और अर्पिता के साथ उन्होंने कई फिल्में देखीं। यह समय उनके लिए खास और खुशी भरा रहा।

