Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Divyanka Tripathi: क्या ‘बिग बॉस 19’ में नजर आएंगी दिव्यांका त्रिपाठी? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब

नमस्कार, र्दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रियलिटी टीवी का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां एक ओर शो के नियमों और फॉर्मेट में बदलाव को लेकर चर्चाएं हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिभागियों की संभावित सूची को लेकर भी इंटरनेट पर गहमागहमी बढ़ गई है। इन कयासों में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रहे हैं टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पूर्व बॉयफ्रेंड व को-एक्टर शरद मल्होत्रा के नाम। जब सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हुई कि दिव्यांका ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लेने जा रही हैं, तो अभिनेत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

हिस्सा लेने से साफतौर पर किया इनकार

सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस सीजन 19 के लिए दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा को अप्रोच किया गया है। संभव है कि दोनों की तरफ से कंफर्म किया जाए। हालांकि, इस तरह की खबरों का दिव्यांका त्रिपाठी ने खंडन किया है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें सिर्फ अफवाह बताया है और बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने की बात से साफतौर पर इनकार किया है।

हिस्सा लेने की खबरों को बताया अफवाह

दिव्यांका त्रिपाठी ने बातचीत के दौरान बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने की खबरों पर इनकार करते हुए इन्हें सिर्फ अफवाह बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, ”यह फेक है। इस तरह की खबरें वे हर साल फैलाते हैं’। बता दें कि दिव्यांका इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज, नच बलिए 8, खतरों के खिलाड़ी 11 और खतरों के खिलाड़ी 13 जैसे कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। हालांकि, ‘बिग बॉस’ से उन्होंने अब तक दूरी बना रखी है।

शरद-दिव्यांका एक-दूजे को कर चुके हैं डेट

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा कथित तौर पर कभी एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों एक-दूजे के करीब आए। आठ साल की डेटिंग के बाद इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, अब दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। शरद ने रिप्सी भाटिया से शादी की है। वहीं, दिव्यांका की शादी विवेक दहिया से हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img