नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे फैंस सुबह से ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए थिएटरों में पहुंच गए। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। कई लोग फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की तारीफ कर रहे हैं। खासकर ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच के एक्शन सीन दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं।
लोगों को पसंद आया एक्शन
बता दें कि, फिल्म देखकर लौटे लोगों को सबसे ज्यादा ऋतिक और जूनियर एनटीआर के एक्शन सीन पसंद आ रहे हैं। लोग दोनों के फाइट सीक्वेंस के तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स ने दोनों के फाइट सीन को अब तक का बेस्ट बताया है।
फिल्म के सेकेंड हाफ की तारीफ
वहीं, एक यूजर ने फिल्म के सेकेंड हाफ की तारीफ की है और अच्छी बैक स्टोरी बताई है। हालांकि, यूजर ने कहानी को प्रेडेक्टिबल और इमोशन लेस बताया है। जबकि ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अभिनय की तारीफ की गई है।
यूजर ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
एक यूजर ने फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बताया है और फिल्म के अंतिम 25 मिनट को जबरदस्त करार दिया है। फिल्म को साढ़े चार स्टार देते हुए, पोस्ट क्रेडिट को मिस न करने की सलाह भी दी गई है।
जूनियर एनटीआर का एंट्री सीन नही आया पसंद
एक ओर जहां ‘वॉर 2’ के एक्शन की तारीफ की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शकों को फिल्म में जूनियर एनटीआर का एंट्री सीन पसंद नहीं आया है। जूनियर एनटीआर के एक सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वो बादलों में से गुजरते हुए प्लेन पर हवा में लटके हुए हैं। दर्शक इस सीन का मजाक उड़ा रहे हैं और इसे नेशनल लेवल का ट्रोल मैटेरियल बता रहे हैं।

