Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Delhi NCR Rain: दिल्ली-हरियाणा सीमा समेत कई इलाकों में तेज बारिश, मौसम विभाग ने दी यह जानकारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गुरुवार तड़के दिल्ली और आसपास के एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक और राहत का एहसास हुआ। लाजपत नगर, आर.के. पुरम, लोधी रोड और दिल्ली-हरियाणा सीमा सहित कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं कुछ निचले इलाकों में पानी भरने की भी खबरें आई हैं। मौसम विभाग ने दिनभर रुक-रुककर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। मिंटो ब्रिज, विजय चौक, मोती बाग फ्लाईओवर, रफी मार्ग और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्वानुमान में बारिश के साथ आंधी-तूफान की बात कही गई थी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

राजधानी में इस बार स्वतंत्रता दिवस बारिश की फुहारों के बीच मनेगा। ऐसे में मौसम खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को अलग-अलग हिस्सों में एक हफ्ते तक हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 व 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं, बुधवार को सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 35 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर बादल छाने और सुबह या दोपहर में हल्की बारिश की संभावना है।

गुरुग्राम में बारिश से बदला मौसम मिजाज

गुरुग्राम में तड़के सुबह हुई तेज बारिश से जिले का मौसम सुहावना हो गया और तीन डिग्री की तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 44 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि, बारिश ने जहां गर्मी और उमस से राहत दी। वहीं, शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img