Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

PM Modi ने किया 11 हजार करोड़ की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन, दिल्ली को मिलेगा Traffic Jam से राहत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं – द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली खंड) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) – का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से न केवल दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

उद्घाटन से पहले श्रमिकों से की बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन से पहले इन परियोजनाओं में काम करने वाले श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर निर्माण प्रक्रिया और चुनौतियों को समझा तथा उनके योगदान को “देश के विकास की असली नींव” बताया।

यूईआर-2: दिल्ली के लिए गेम-चेंजर परियोजना

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूईआर-2 को ‘राजधानी के लिए गेम-चेंजर’ करार देते हुए कहा कि यह परियोजना दिल्ली के बुनियादी ढांचे को नया रूप देगी। मुख्यमंत्री ने कहा “यूईआर-2 से दिल्ली की सड़कों पर यातायात का दबाव घटेगा, दिल्ली-एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लोगों की यात्रा अधिक तेज़ और सुगम हो जाएगी।”

यूईआर-2 के प्रमुख लाभ:

आईजीआई एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी – सिंघू बॉर्डर से एयरपोर्ट का सफर अब केवल 40 मिनट में संभव होगा, जो पहले 2 घंटे तक लगता था।

मुकरबा चौक, मधुबन चौक, पीरागढ़ी चौक और धौला कुआं जैसे व्यस्त चौराहों पर जाम से राहत।

आंतरिक और बाहरी रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

दिल्ली को एनएच-44, एनएच-9 और एनएच-48 जैसे प्रमुख हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी।

सोनीपत और बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों से सीधा लिंक।

चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, जयपुर और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा होगी तेज़ और आसान।

हरित और स्वच्छ दिल्ली की ओर कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से ईंधन की बचत होगी, वाहनों की सुचारु आवाजाही होगी, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी। यह प्रोजेक्ट दिल्ली को हरित, स्वच्छ और टिकाऊ शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img