Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Bengal Files: ‘बंगाल फाइल्स’ विवाद पर शाश्वत चटर्जी का बयान- “मैं इतिहासकार नहीं, सिर्फ अभिनेता हूं”

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘बंगाल फाइल्स’ इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। बीते दिनों कोलकाता में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा शाश्वत चटर्जी भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। लेकिन फिल्म को लेकर लगातार बढ़ रहे विवाद और विरोध प्रदर्शनों के चलते उन्होंने खुद को इससे अलग करने का निर्णय लिया है।

शाश्वत चटर्जी ने विवाद से खुद को किया अलग

दरअसल, अभिनेता शाश्वत चटर्जी से हाल ही में फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने विवाद से खुद को अलग करते हुए कहा कि वे इतिहासकार नहीं, बल्कि एक अभिनेता हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे किसी फिल्म की कहानी की राजनीतिक शुद्धता की जांच नहीं कर सकते। अभिनेता का कहना है कि फिल्म का टाइटल ‘द दिल्ली फाइल्स’ से बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स’ क्यों किया गया है, उन्हें इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में हुआ था हंगामा

अभिनेता शाश्वत की टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है, जब ‘द बंगाल फाइल्स’ के मेकर्स पर 1946 के दंगों के वर्णन को लेकर कई एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। इसके अलावा, कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में भी काफी हंगामा हुआ। कथित तौर पर कोलकाता में आयोजित इवेंट ‘राजनीतिक दबाव’ के चलते रद्द किया गया। इसके अलावा ‘द बंगाल फाइल्स’ में बंगाली स्वतंत्रता सेनानी गोपाल मुखर्जी के चित्रण पर भी तीखी आलोचना हो रही है। गोपाल मुखर्जी ने 1946 के दंगों और हिंदुओं पर अत्याचारों को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके पोते शांतनु मुखर्जी ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

मैं इतिहासकार नहीं हूं

शाश्वत चटर्जी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे इतिहासकार नहीं हैं कि इसे लेकर टिप्पणी करें कोई फिल्म इतिहास की गलत व्याख्या कर रही है या नहीं। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ एक अभिनेता हूं। मुझे एक किरदार पसंद आया और मैंने उसे निभाया। मैं इतिहासकार नहीं हूं, जो इतिहास के बारे में सोचूं और यह इतिहास को तोड़-मरोड़ रहा है। यह मेरा काम नहीं है। अगर जिनका यह काम है, उन्हें लगता है कि बंगाल का अपमान किया जा रहा है, तो वे जानकारी के साथ अदालत जा सकते हैं। सिर्फ शोर मचाने का कोई मतलब नहीं है’।

नेगेटिव रोल अदा कर रहे शाश्वत

बता दें कि फिल्म में शाश्वत नेगेटिव रोल अदा कर रहे हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं हो पाएगी? इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता। मैं आपको बता दूं कि आजकल यह चलन है कि पूरी कहानी किसी को नहीं बताई जाती। आपको बस अपना ट्रैक, अपना किरदार पता चलता है। जब मुझे ‘द बंगाल फाइल्स’ में इस किरदार के बारे में बताया गया, तो मुझे यह किरदार बहुत अच्छा लगा। यह एक खलनायक का किरदार है और बहुत कम लोगों को ऐसे किरदार निभाने को मिलते हैं।

फिल्म का टाइटल क्यों बदला गया?

एक्टर ने यह भी बताया कि फिल्म का नाम पहले ‘द दिल्ली फाइल्स’ रखा गया था, लेकिन बाद में नाम बदला गया, जिस उन्हें जानकारी नहीं थी। एक्टर ने टाइटल को लेकर कहा, ‘जब शूटिंग चल रही थी, तब फिल्म का नाम ‘दिल्ली फाइल्स’ था और शूटिंग पूरी होने के बाद मुझे पता चला कि इसे बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स’ कर दिया गया है। यह मेरे हाथ में नहीं है। जब तक मैं फिल्म नहीं देखूंगा, मुझे समझ नहीं आएगा कि ऐसा क्यों हुआ?’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img