Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: जिलाधिकारी ने किया पीएम श्री स्कूल नवोदय की पत्रिका नवोदय प्रभात का विमोचन,छात्रों की प्रतिभा और सृजनात्मकता को मिलेगा मंच

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सहारनपुर की वार्षिक पत्रिका नवोदय प्रभात का विमोचन किया। यह पत्रिका पहली बार प्रकाशित की गई है, जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लेख, अध्यापकों के विचार और विद्यालय की गतिविधियों का विस्तृत विवरण शामिल है।

विमोचन अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह पत्रिका विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन की प्रेरणा जगाने के साथ-साथ विद्यालय के गौरवमयी क्षणों को दर्ज कर भविष्य के लिए संजोकर रखेगी। उन्होंने पत्रिका टीम के प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि पत्रिका में विद्यार्थियों की मौलिक रचनाएं सम्मिलित हैं, जो उनकी सृजनात्मक प्रतिभा और विद्यालय की प्रगति को उजागर करती हैं। उप प्राचार्य डॉ. अंजली ध्यानी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों की बौद्धिक क्षमता और रचनात्मक कौशल को विकसित करती हैं।

पत्रिका विमोचन समारोह में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्वेता पाण्डेय, छात्र संपादक अंश पटवा व अपूर्वा चौहान तथा हिंदी अध्यापक धर्मेन्द्र मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img