Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Share Market: सकारात्मक रुख से शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 373 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,100 के पार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत में निवेशकों ने बड़े शेयरों में खरीदारी दिखाई, जिससे बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। 30 बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.33 अंक की बढ़त के साथ 82,231.17 पर पहुंच गया। इसी तरह 50 एनएसई निफ्टी 94.3 अंक चढ़कर 25,144.85 पर कारोबार कर रहा था।

किसे होगा फायदा?

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा फायदे में रहीं।

किसे होगा नुकसान?

हालांकि, इटरनल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और टेक महिंद्रा पिछड़ गए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,100.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,806.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि प्रस्तावित जीएसटी सुधारों और हाल ही में क्रेडिट रेटिंग में सुधार से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘बाजार में एक दिलचस्प रुझान यह है कि अमेरिका में गिरावट के रुख के विपरीत भारत में लगातार तेजी जारी है। अमेरिका में संभावित बढ़ती मुद्रास्फीति की चिंता वहां के बाजार पर दबाव बना रही है। वहीं, भारत में साहसिक सुधार पहल और बाजार में निरंतर धन प्रवाह बाजार को लचीलापन प्रदान कर रहे हैं।’

इन बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़कर 67.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

कैसा रहा बीते बुधवार का हाल

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ सेंसेक्स 213.45 अंक या 0.26 फीसदी चढ़कर 81,857.84 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 69.90 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 25,050.55 पर पहुंच गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img