Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

‘मद्रासी’ का धमाका अब उत्तर भारत में भी

साउथ सिनेमा का जादू अब और भी बड़ा होने जा रहा है। प्रख्यात प्रोडक्शन हाउस श्री लक्ष्मी मूवीज लेकर आ रहा है साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मद्रासी’, जो तमिल और तेलुगु के साथ-साथ हिंदी डब वर्ज़न ‘दिल मद्रासी’ में भी 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का ग्रैंड आडियो और ट्रेलर लॉन्च 24 अगस्त को चेन्नई में आयोजित होगा। फिल्म का निर्देशन किया है, एआर मुरुगदोस ने जो एक्शन और ड्रामा के मास्टर हैं। शिवकार्तिकेयन, विद्युत जामवाल, बिजू मेनन, रुक्मिणी वसंत, सुदीप, अरुण और शबीर सरीखे अदाकारों से सजी मद्रासी का संगीत दिया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने, जिनके गाने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। चार्टबस्टर गाना सलम्बला ने यूट्यूब पर 1.6 करोड़+ व्यूज पार किए, 21,000+ यूट्यूब रील्स और 10,000+ इंस्टाग्राम रील्स सिर्फ इस गाने पर बने हैं। सेलविका और तड़पा भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। तमिलनाडु से लेकर दिल्ली-लखनऊ तक हर जगह ये गाने यूथ का फेवरेट बन चुके हैं। ‘अमरन’ के बाद शिवकार्तिकेयन ने हिंदी बेल्ट में अपनी अलग पहचान बनाई है। ओटीटी और सिनेमा, दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। ‘मद्रासी’ उनके इस नए फैनबेस को और मजबूत करने वाली है। उत्तर भारत का दर्शक अब साउथ इंडियन एक्शन और ड्रामा को खुले दिल से अपना रहा है। मद्रासी हमारे लिए एक बड़ा सिनेमाई और बिजनेस अवसर है। शिवकार्तिकेयन की बढ़ती लोकप्रियता और एआर मुरुगदोस की ब्रांड वैल्यू मिलकर बॉक्स आॅफिस पर धूम मचाएंगे। मद्रासी सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भव्य सिनेमाई अनुभव है। ‘दिल मद्रासी’ के जरिए हिंदी दर्शक भी इस फिल्म का रोमांच और जज्बात उसी गहराई से महसूस करेंगे। आॅडियो और ट्रेलर 24 अगस्त चेन्नई में रिलीज किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img