Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Delhi News: 14 साल से कालकाजी मंदिर में सेवा कर रहे सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, श्रद्धालुओं की भीड़ में भड़की हिंसा

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में शुक्रवार देर रात एक चौंकाने वाली और घटना सामने आई, जहां दर्शन के लिए आए कुछ लोगों ने मंदिर में सेवा कर रहे एक सेवादार की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि, मृतक की पहचान योगेन्द्र सिंह (35) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला था। योगेन्द्र पिछले 14-15 वर्षों से लगातार कालकाजी मंदिर में सेवादार के रूप में सेवा दे रहा था और श्रद्धालुओं में एक समर्पित और शांत व्यक्ति के तौर पर जाना जाता था।

क्यों हुआ ​विवाद?

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत चुनरी प्रसाद को लेकर हुए मामूली विवाद से हुई। दर्शन के बाद कुछ श्रद्धालुओं ने प्रसाद की मांग की, जिस पर बहस शुरू हो गई। बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और गुस्साए लोगों ने योगेन्द्र पर लाठियों और घूंसों से हमला कर दिया। वहीं, हमले के बाद योगेन्द्र को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसकी पहचान दक्षिणपुरी निवासी अतुल पांडे (30) के रूप में हुई है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मंदिर परिसर में शोक और गुस्सा

इस घटना से मंदिर परिसर में मातम पसरा हुआ है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img