Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Pati Patni Aur Woh 2: ‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग के दौरान बवाल, क्रू सदस्य पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रही है। शूटिंग के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के एक क्रू सदस्य पर कुछ स्थानीय निवासियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिजीत कुमार ने बताया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिजीत कुमार ने बताया कि यह घटना 27 अगस्त को यहां थॉर्नहिल रोड पर फिल्म ‘पति, पत्नी और वो 2’ की शूटिंग के दौरान हुई। बीआर चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड जोहेब सोलापुरवाला पर कुछ स्थानीय निवासियों ने कथित तौर पर हमला किया।

मुख्य आरोपी मेराज अली गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बीआर चोपड़ा फिल्म्स के लाइन प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी की शिकायत पर 28 अगस्त को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी मेराज अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है फिल्म

बता दें कि, आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग इन दिनों प्रयागराज में हो रही है। ऐसे में एक वीडियो रेडिट पर भी वायरल हो रही है, जिसे एक स्थानीय व्यक्ति ने शेयर किया। इस वीडियो में फिल्म के स्टाफ के साथ कुछ स्थानीय लोग मारपीट कर रहे हैं। फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’, साल 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है। मूल फिल्म में भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके गाने भी काफी पसंद किए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img