Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना गंगोह क्षेत्र के लखनौती रोड पर ग्राम गांधीनगर के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी गंगोह ले जाया गया, जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान मेडिग्राम अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बिट्टू सैनी पुत्र मेघपाल सैनी निवासी ग्राम गांधीनगर कस्बा व थाना गंगोह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और गुस्से में सड़क पर जाम लगा दिया। ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।सूचना पर पहुंचे उच्चाधिकारियों व थाना पुलिस ने स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना गंगोह पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर के निर्देश पर अभियुक्त चालक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img