नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड ऑन एयर होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। आमतौर पर इस एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं, लेकिन इस बार मामला अलग दिखा। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक को सीधे तौर पर फटकार लगाई।
प्रोमो में दिखा सलमान का गुस्सा, अमाल मलिक पर साधा निशाना
दरअसल, सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड ऑन एयर होने से पहले ही सुर्खियों में छा गया है। प्रोमो में सलमान खान का गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिला, जब उन्होंने शो के कंटेस्टेंट और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक की क्लास ले डाली। दरअसल, एपिसोड में सलमान ने अमाल पर आरोप लगाया कि वो शो में सक्रिय रहने के बजाय ज्यादातर वक्त सोने में गुजार रहे हैं। सलमान ने सख्त लहजे में कहा कि ‘बिग बॉस का मकसद कंटेस्टेंट्स की असली पहचान को सामने लाना होता है, लेकिन अमाल अब तक खुद को साबित करने में नाकाम रहे हैं।’
सलमान खान ने किया अमाल से सवाल
हालांकि, प्रोमो में ही ये साफ नजर आ गया है कि सलमान इस बार किसी को बख्शने वाले नहीं। बातचीत के दौरान उन्होंने अमाल से सवाल किया कि- ‘आप यहां गेम खेलने आए हैं या सिर्फ आराम करने?’ सलमान ने यहां तक कह दिया कि बिग बॉस के इतिहास में उन्होंने किसी भी कंटेस्टेंट को इतना आलसी नहीं देखा। सलमान का यह अंदाज न सिर्फ अमाल बल्कि बाकी घरवालों के लिए भी चेतावनी था कि अगर शो में टिकना है तो एक्टिव रहना जरूरी है।
बाकी के घरवालों पर भी निकला सलमान का गुस्सा
वहीं, सिर्फ अमाल पर ही नहीं, सलमान का गुस्सा बाकी के घरवालों पर भी निकला। उन्होंने गौरव खन्ना, अशनूर कौर, आवेज दरबार और नगमा को भी कहा कि वो एक्टिव हो जाएं क्योंकि फिलहाल सभी ठंडे लग रहे हैं। हालांकि बहुत सारे कंटेस्टेंट्स शो में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। कई कंटेस्टेंट्स लगातार टास्क्स और बहसों में खुद को प्रूव कर रहे हैं। ऐसे में अगर अमाल खुद को नहीं बदलते तो उनका सफर ज्यादा लंबा चलना मुश्किल हो सकता है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

