Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

पालिका बोर्ड की बैठक में नौ करोड़ से अधिक का प्रस्ताव पारित

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर पालिका के सभाकक्ष में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक में नगर क्षेत्र में 9 करोड रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्य कराए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में नगर की सब्जी मंडी में तीन शेड डलवाए जाने के साथ ही सरदार भगत सिंह स्मारक का सौंदर्य करण व नगर में अल्पसंख्यक कन्या महाविद्यालय बनवाई जाने को हरी झंडी प्रदान की गई। नामित सभासदो के विरोध के बाद भी बोर्ड की बैठक में रखे गए सभी प्रस्ताव चुने गए सभासदों ने ध्वनिमत से पारित कर दिए।

सोमवार को नगरपालिका के सभाकक्ष में चेयरपर्सन फहमीदा बेगम की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड की बैठक आहूत की गई थी। बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी द्वारा रखे गए सात दर्जन से अधिक प्रस्तावों को चुनकर आए पालिका बोर्ड ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।

हालांकि आधा दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर नामित सभासदों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया, लेकिन उनका बहुमत न होने से बोर्ड की बैठक में रखे गए सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। बैठक में नगर के मध्य स्थित सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं के लिए 79 लाख रुपये की लागत से टीन शेड डलवाए जाने व क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी के प्रस्ताव पर बिजनौर बाईपास से मंडी समिति के गेट संख्या एक तक 1.89 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराए जाने, 7.8 लाख रुपए की लागत से नगर के बाईपास मार्ग स्थित सरदार भगत सिंह स्मारक का सौंदर्यीकरण करण कराए जाने, 1.42 करोड़ रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से गुलाब सिंह हिंदू डिग्री कॉलेज जाने, वाले नूरपुर मार्ग का चौड़ीकरण कराए जाने व मोहोल्ला पतियापाड़ा में 1.29 करोड़ रुपए की लागत से पालिका की आराजी पर चारदीवारी व शौचालय के साथ ही बारात घर का निर्माण कराए जाने व नगर के नेहरू चौक पर पुलिस पिकेट का निर्माण कराए जाने तथा प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नगर के मध्य अल्पसंख्यक कन्या महाविद्यालय बनवाए जाने हेतु प्रस्ताव पास किये गये।

बैठक में सफाई कर्मचारियों को 4.57 लाख रुपए की लागत से सर्दी व गर्मी के लिए वर्दी दिए जाने तथा 24.69 लाख रुपए की लागत से 25 फागिंग मशीन खरीदे जाने के प्रस्ताव को भी पालिका के निर्वाचित सभासदों द्वारा ध्वनिमत से पास कर दिया गया।

बैठक में हाल ही में पालिका द्वारा नीलाम की गई दुकानों को भी पालिका सभासदों ने ध्वनिमत से पास कर दिया। एक और जहां निर्वाचित सभासदों द्वारा बोर्ड में रखे गए सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई वहीं सरकार द्वारा नामित किए गए सभासद पल्लव अग्रवाल, रामदर्शन, राजेंद्र त्यागी तथा बृजपाल सैनी ने बैठक में रखे गए फागिंग मशीन खरीदने के प्रस्ताव के साथ ही कर्मचारियों की वर्दी तथा इलेक्ट्रिक उपकरण बाजार से अधिक कीमत पर खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया। नामित सभासदों को बैठक में पर्याप्त समर्थन न मिलने से बोर्ड की बैठक में रखे गए सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई बैठक में अधिकांश सभासद मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img