Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: गौहर खान का खुला हमला, ‘एक मां होने के बाद परवरिश पर सवाल उठाना दोहरी सोच’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार बहसों और आरोप-प्रत्यारोपों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही में कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद का तीखा अंदाज देखने को मिला, जिसमें उन्होंने तान्या मित्तल पर पर्सनल टिप्पणी की। इस मामले पर एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुनिका के रवैये पर भड़की नजर आईं। ऐसे में आइए जानते हैं पूरी बात।

‘खुद मां होने की दुहाई देना’

गौहर खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 19 को लेकर विचार प्रकट किए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘खुद मां होने की दुहाई देना, बाहर की बात मत करो और बाकी सब। वास्तव में किसी और की मां पर इतनी आसानी से बातें कहना, चौंकाने वाला है। ये दोहरा मापदंड है। उम्मीद है कि 61 साल की उम्र आपको अभी भी बिग बॉस 19 में आलोचनाओं के योग्य बनाती है। वही करो, जो आप कर सकते हैं, वर्ना ना करो।’

नेटिजंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

गौहर खान की इस प्रतिक्रिया पर नेटिजंस के भी रिएक्शंस आने लगे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘हां वही और तान्या की मां के बारे में बोलने की जरुरत क्या थी गेम के बारे में बता करतीं। सही कहा है किसी ने टीवी पर जो नकारात्मक भूमिका करता है उसके व्यवहार में निगेटिविटी आ जाती है।’ इसके अलावा एक यूजर ने कहा, ‘कुनिका ने गलत किया।’

कुनिका ने तान्या की परवरिश पर की थी टिप्पणी

बता दें कि, पिछले एपिसोड में कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की परवरिश पर सवाल उठाए हुए थे। साथ ही कहा था कि तान्या की मां ने उन्हें कुछ नहीं सिखाया। इसी बात पर यह टिप्पणी आ रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img