लोगों ने मनचले की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती निवासी छात्रा से स्कूल से घर जाते समय मनचले ने गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ व मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने मनचले की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। थाने पहुंचे परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
नई बस्ती स्थित मोहकमपुर निवासी 17 वर्षीय छात्रा सोमवार स्कूल से अपने सहेली के साथ घर जा रही थी जैसे ही वह नई बस्ती पहुंची तो उसकी सहेली एक दुकान पर सामान लेने के लिए रुक गई। रास्ते में बीके स्कूल के पास एकांश पुत्र गंगा शरण निवासी शिवपुरम चांदना चौक पर खड़ा हुआ था।
छात्रा का रास्ता रोका और बात करने का दबाव बनाया
परिजनों का आरोप है कि युवक ने छात्रा का रास्ता रोका और बात करने का दबाव बनाया छात्र के विरोध करने पर युवक ने गाली गलौज छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
वहीं पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी शारदा रोड स्थित एक स्कूल में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। इस मामले में टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ और पोस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है युवक को जेल भेजा जाएगा।

