- बकाया भुगतान दिलाने, गन्ना मूल्य घोषित करने, बिजली दर कम करने सहित आदि मांग उठायी
- मांगे पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी, डीसीओ को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: रालोद ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ डीसीओ कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने डीसीओ को राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, गन्ना मूल्य घोषित करने, बिजली दर कम करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और वहां नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जनपद की रमाला, बागपत, मलकपुर व मोदीनगर, भसाना, सकोती, दौराला आदि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है, लेकिन न तो प्रदेश सरकार ध्यान दे रही है न ही प्रशासन।
इसके कारण किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसान पाई-पाई को मोहताज हो गया है और उनको जीवन यापन करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं चीनी मिल शुरू हुए दो माह बीत चुके है, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित तक नहीं किया गया है।
किसानों को बिना मूल्य घोषित हुए ही मिलों में अपना गन्ना देना पड़ रहा। कहा कि पहले मिलों द्वारा गन्ना पर्चियां दी जाती थी, लेकिन अब नेट से देखनी पड़ती है, जिससे काफी दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं बिजली की दर अन्य प्रदेशों से बागपत में सबसे अधिक है। इसलिए बिजली दर को कम करने, यूरिया खाद, दवाईयों की व्यवस्था करने की मांग को लेकर डीसीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरा करने की मांग की।
ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना, पूर्व विधायक डा. अजय तोमर, ओमबीर ढाका, राजू तोमर सिरसली, सुरेश मलिक, डा. राजपाल सिंह, संदीप चौधरी, सतीश चौधरी, रामपाल प्रधान, नरेश त्यागी, धर्मसिंह, नौशाद अली, कृष्ण शर्मा, रविन्द्र चेयरमैन, सचिन पंडित, रिजवान, अजहर खान, अनिरूद्ध शर्मा, कप्तान सिंह, योगेन्द्र, प्रदीप, अशोक, बाबर चौहान, संजीव, बबली तोमर, सुनिल शर्मा, सुभाष नैन, प्रदीप, हेमंत कुमार, योगेन्द्र, विकास, जगबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

