Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

टीबी बीमारी जांच को तीन चरण में चलेगा अभियान

  • 26 दिसंबर से एक जनवरी, दो से 12 जनवरी व 13 से 25 जनवरी तक की जाएगी जांच
  • पहले चरण में जेल, मदरसे, नवोदय विद्यालय, आश्रम तथा दूसरे में घर-घर व तीसरे में नर्सिगहोम व स्टोर पर होगी जांच

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: टीबी की बीमारी खत्म करने के लिए केन्द्र सरकार के आदेश पर तीन चरण में अभियान चलाया जाएगा और पहले चरण के लिए अभियान शुरू भी हो गया है। यह अभियान 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलेगा और इसमें ग्रामीण क्षेत्र को नहीं लिया जाएगा।

यह अभियान 26 दिसंबर से एक जनवरी, दो से 12 जनवरी व 13 से 25 जनवरी तक की लोगों की जांच की जाएगी और इनमें पहले चरण में जेल, मदरसे, नवोदय विद्यालय, वृद्धा आश्रम, दूसरे में घर-घर व तीसरे में नर्सिगहोम, क्लीनिक व मेडिकल स्टोर पर जांच होगी।

यह भी पता किया जाएगा कौन-कौन व्यक्ति यहां से टीबी की दवाई खरीदता है। वहीं दो दिन के अभियान में अभी तक पांच संदिग्ध मिले है, जिनकी जांच की जा रही है। यदि कोई पॉजिटिव मिलता है तो उसकी उपचार शुरू कर दिया जाएगा।

52 21

केन्द्र सरकार द्वारा टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों की जांच करने के बाद बीमारी का पता लग सकें और उनकी उपचार कर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य टीबी की बीमारी को जड से खत्म करना है। यह बीमारी यदि एक व्यक्ति को हो जाए तो अन्य लोगों में भी काफी तेजी से फैलती है।

टीबी की बीमारी रोकने के लिए तीन चरण में अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक जेल, मदरसे, नवोदय विद्यालय, वृद्धा आश्रम, दो जनवरी से 12 जनवरी तक घर-घर, जिसमें बागपत शहर, बड़ौत शहर, खेकड़ा शहर और तीसरे चरण में 13 जनवरी से 25 तक प्राइवेट क्लीनिक, नर्सिगहोम, मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच की जाएगी।

यह टीम मेडिकल स्टोर पर पता लगाएगी कि उनके यहां से कौन व्यक्ति टीबी की दवाई खरीद रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य टीबी की बीमारी को खत्म करना है। दो दिन के अभियान में 26 दिसंबर को बडागांव जैन मंदिर में वृद्धाश्रम कैंप लगाया था।

जिसमें एक संदिग्ध मिला था, लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 27 में मदरसा में चार संदिग्ध मिले थे और उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। वहीं 28 दिसंबर को असारा मदरसा, बागपत मदरसा, जिला जेल में कैंप लगाया गया है और वहां से संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img