Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में लूट की झूठी कहानी का पर्दाफाश, पुलिस ने 2 लाख रुपये किए बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिले की थाना बेहट पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। एक युवक ने अपने पिता से मिले 2 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए खुद के साथ लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए न केवल इस झूठ का पर्दाफाश किया, बल्कि छिपाए गए पूरे 2 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

यह था मामला

पुलिस को डायल-112 पर सरफराज (पुत्र शफीक, निवासी पिठौरी, बेहट) नामक युवक ने सूचना दी कि एक स्विफ्ट कार में सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने उससे 2 लाख रुपये लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही थाना बेहट के प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

पूछताछ में उलझा युवक

पुलिस ने सरफराज से पूछताछ शुरू की, लेकिन उसकी बातों में लगातार विरोधाभास मिल रहा था। वह बार-बार अपनी कहानी बदल रहा था, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो सरफराज ने पूरा सच उगल दिया।

उसने बताया कि उसके पिता शफीक ने उसे दिनेश नामक व्यक्ति से 2 लाख रुपये उधार लाने के लिए भेजा था। पैसे मिलने के बाद, उसने अपने दोस्त साकिर के साथ मिलकर एक योजना बनाई। सरफराज ने बताया कि मौज-मस्ती के चक्कर में उस पर काफी कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिए उसने यह झूठी लूट की कहानी गढ़ी।

खेत में गाड़ दिए थे पैसे

सरफराज ने खुलासा किया कि उसने लूट की झूठी सूचना देने से पहले, पैसे को ग्राम नंगला बाबैल खुर्द में लाला राणा के खेत में एक गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था। इसके बाद उसने अपने कपड़े फाड़े और पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस टीम तुरंत सरफराज को लेकर बताए गए खेत में पहुंची और गड्ढा खोदकर पूरे 2 लाख रुपये बरामद कर लिए।

फिलहाल, पुलिस ने सरफराज के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने इस मामले का त्वरित और सफल खुलासा करने के लिए थाना बेहट टीम की सराहना की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img