Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Share Market: भारत-अमेरिका वार्ता का असर, शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, निफ्टी 25,300 पार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर हुई चर्चाओं का असर शेयर बाजार पर साफ दिखा। बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। दिनभर चली सकारात्मक बातचीत के बाद दोनों पक्ष इस समझौते को जल्द और पारस्परिक रूप से लाभकारी तरीके से संपन्न करने पर सहमत हुए। इससे निवेशकों में उत्साह देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 262.74 अंक की बढ़त के साथ 82,643.43 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 85.25 अंक चढ़कर 25,324.35 पर आ गया।

किसे होगा फायदा

सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा फायदे में रहीं।

किसे होगा नुकसान

हालांकि, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इटरनल पिछड़ते नजर आए। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को खरीदार बन गए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 308.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘बाजार में चल रही तेजी सकारात्मक भावनाओं और बुनियादी बातों के मेल से प्रेरित है। बाजार को उम्मीद है कि भारत-अमेरिका के बीच नए सिरे से शुरू हुई व्यापार वार्ता एक समझौते पर पहुंचेगी, जिसके परिणामस्वरूप भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत दंडात्मक शुल्क वापस लिए जाएंगे। अगर उम्मीदें हकीकत में बदलती हैं, तो यह एक बड़ी सकारात्मक भावना होगी।’ उन्होंने कहा कि मूल रूप से जीएसटी सुधार से ऑटोमोबाइल की अगुवाई में मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

विजयकुमार ने कहा, ‘फेड द्वारा आज रात ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है। ब्याज दरों में कटौती से ज्यादा उभरते आर्थिक परिदृश्य और भविष्य में ब्याज दरों में बदलाव की दिशा पर फेड की टिप्पणी पर बाजार की नजर रहेगी।’

इन बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी कमजोर रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 68.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीते दिन का हाल

इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 594.95 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 82,380.69 पर बंद हुआ था। निफ्टी 169.90 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 25,239.10 पर पहुंच गया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img