Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

Rise & Fall शो से बाहर हुए ‘पावरस्टार’ पवन सिंह, विदाई पर धनश्री फूट-फूटकर रोईं, वीडियो हुआ वायरल

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भोजपुरी इंडस्ट्री के चमकते सितारे और फैंस के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह, जिन्हें लोग प्यार से ‘पावरस्टार’ कहते हैं, अब MX प्लेयर के चर्चित शो से बाहर हो चुके हैं। हालांकि पवन इस शो में एक कंटेस्टेंट के रूप में नहीं, बल्कि स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे, लेकिन उनके जाने से शो के सभी प्रतिभागी और दर्शक भावुक हो उठे।

पवन सिंह पिछले कुछ समय से बिजनेस रियलिटी शो ‘द ग्रोवर गेम’ में नज़र आ रहे थे, जिसे अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो ने लोकप्रियता के मामले में बिग बॉस 19 को भी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन अब जब पवन सिंह शो से बाहर हुए हैं, तो MX प्लेयर द्वारा शेयर किया गया विदाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पवन सिंह का इमोशनल विदाई संदेश

शो से विदाई के वक्त पवन सिंह ने सभी कंटेस्टेंट्स से दिल से बात की। उन्होंने कहा “सारे भाई, मेरे सारे साथी दिल के करीब हैं। ये गेम है यार, गेम चल रहा है। फिर बाहर मिलेंगे तो हाथ मिलाएंगे, गले भी लगाएंगे, बैठेंगे, खाएंगे, एन्जॉय करेंगे। जो भी हुआ, जैसा भी हुआ, अगर इंसान एक-दूसरे के लिए हाथ बढ़ा दे, तो वो कभी छोटा या बड़ा नहीं होता।”

इसके बाद, उन्होंने अहाना कुमरा से व्यक्तिगत तौर पर बात करते हुए कहा “हर किसी से गलती होती है, चाहे आप हों या मैं। लेकिन अगर हाथ मिलाएंगे तो क्या खराब हो जाएगा? अगर आपको लगता है कि मेरी तरफ से कोई गलती हुई है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।”

धनश्री वर्मा ने पवन सिंह को कहा इमोशनल अलविदा

शो की चर्चित प्रतिभागी धनश्री वर्मा, जो पवन सिंह के साथ एक गहरी दोस्ती साझा करती थीं, उनकी विदाई पर खुद को रोक नहीं सकीं और कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा “पवन जी हमेशा सभी से सम्मान से पेश आए। उन्होंने घर में प्यार और शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश की। अब उनकी तारीफ कौन करेगा? पवन जी, आप हमारे साथ सिर्फ दो हफ्ते रहे लेकिन यादें ज़िंदगी भर के लिए छोड़ गए।”

धनश्री ने पवन सिंह से किया एक प्यारा वादा भी निभाने की बात कही “एक दिन मैं साड़ी पहनूंगी, जैसा आपने कहा था।”

फैंस भी हुए भावुक, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

पवन सिंह के विदाई वीडियो पर सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। एक यूज़र ने लिखा, “पवन सिंह जैसे सितारे कम ही मिलते हैं, शो में उनका सम्मानजनक व्यवहार हमेशा याद रहेगा।” वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “धनश्री का रोना बताता है कि पवन सिंह ने कितने दिल जीते।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img