Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: अज्ञात चोरों ने कई लाख की नकदी व जेवरात किए चोरी

जनवाणी संवाददाता |

तल्हेड़ी बुजुर्ग/सहारनपुर: देवबंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घ्याना में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सागर जैन पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल की।

देवबंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घ्याना निवासी सुन्दर पुत्र नेकीराम ने बताया कि बीती रात उनका पूरा परिवार सहारनपुर के गुघाल मेले में गया हुआ था। घर पर केवल उनकी 60 वर्षीय माता बालेश्वरी मौजूद थीं। इसी बीच शातिर चोर घर के पीछे से प्रवेश कर भीतर घुसे और वृद्धा को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने घर में रखी पांच लाख तेईस हजार पांच सौ रुपये नगद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, डायमंड रिंग, पाजेब और तगड़ी सहित अन्य कीमती आभूषण समेट लिए और फरार हो गए।सुबह जब परिजन लौटे तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल से सुराग जुटाने का प्रयास किया और पीड़ित परिवार को जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया।इस बड़ी चोरी से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है और रात के समय गश्त को और सख्त करने की आवश्यकता है। उधर पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img