जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती और उससे जुड़े सुधार आज से लागू हो गए हैं। इन आर्थिक कदमों से जहां एक ओर घरेलू खपत आधारित सेक्टर्स को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।
बाजार की शुरुआत में गिरावट
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 82,151.07 के स्तर तक पहुंच गया।
वहीं, निफ्टी भी 88.95 अंक टूटकर 25,238.10 पर आ गया।
10 बजे तक कारोबार में थोड़ी रिकवरी देखी गई:
सेंसेक्स पिछले बंद से सिर्फ 100 अंक नीचे था।
निफ्टी भी 15 अंक नीचे कारोबार कर रहा था।
क्या कह रहे हैं बाजार विश्लेषक?
Geojit Investments Ltd. के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी. के. विजयकुमार ने कहा “आज बाजार में डुअल ट्रेंड दिखेगा। घरेलू कंज़म्प्शन सेक्टर को जीएसटी कटौती से फायदा होगा, जबकि IT सेक्टर H-1B वीजा फीस बढ़ोतरी के कारण दबाव में रहेगा।”
IT सेक्टर पर पड़ा सबसे ज्यादा असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए फैसले के मुताबिक, अब H-1B वीजा की फीस $1,00,000 प्रति कर्मी हो गई है। इसका सीधा असर भारतीय IT कंपनियों पर देखने को मिला।
बड़ी गिरावट वाले प्रमुख IT शेयर?
Tech Mahindra: -3.88%
Infosys: -3.10%
HCL Tech: -2.72%
TCS: -2.26%
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारतीय आईटी कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर लागत का दबाव बढ़ेगा और अमेरिका में काम करना महंगा हो जाएगा।
बता दें कि, आज के बाजार में मिश्रित संकेत देखने को मिले हैं। जहां GST कटौती का लाभ कुछ सेक्टर्स को मिल सकता है, वहीं H-1B वीजा शुल्क में बढ़ोतरी ने IT सेक्टर में चिंताएं बढ़ा दी हैं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्कता के साथ निर्णय लें और सेक्टर-विशिष्ट रुझानों पर नजर बनाए रखें।

