Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

डा. एसके गर्ग को विदाई, बुधवार को पहुंचेंगे डा. ज्ञानेन्द्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सेवानिवृत्त होने पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एसके गर्ग को स्टाफ की ओर से भावभीनी विदाई दी गयी। सभी का कहना था कि डा. गर्ग बेहद मिलनसार व मेहनती प्राचार्य थे, उनका कार्यकाल हमेशा ही याद किया जाएगा।

उनके चार्ज लेने के बाद मेडिकल में तमाम व्यवस्थाएं काफी हद तक पटरी पर आ गयीं। इस मौके पर डा. गर्ग को स्टाफ की ओर से सम्मान चिह्न भी भेंट किया गया।

वहीं, दूसरी ओर सेवा निवृत्त होने के मौके पर डा. एसके गर्ग ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया वह सामुहिक प्रयास से ही संभव हो सका। यह एक टीम वर्क था। भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रयास जारी रहने चाहिए।

03 dr. gyanendra
नवागत प्राचार्य डा. ज्ञानेन्द्र

वहीं, दूसरी ओर नवागत प्राचार्य डा. ज्ञानेन्द्र की प्रतीक्षा की जा रही है। जनवाणी से बात करते हुए डा. ज्ञानेन्द्र ने बताया कि उन्होंने झांसी में अपने सभी दायित्व छोड़ दिए हैं।

संभवत बुधवार को वह मेरठ पहुंचकर मेडिकल में जिम्मेदारी संभाल लेंगे। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों को बेहतर इलाज के अलावा उनका प्रयास होगा कि जो भी अन्य मरीज आएं उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएं। इसके अलावा मेडिकल स्टाफ की सुविधाओं का भी ध्यान रखना होगा। कोई भी मेडिकल स्टाफ को समुचित सुविधा प्रदान करने से ही बेहतर सेवाएं दे सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img