Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Sonakshi Sinha: क्या सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं? वायरल वीडियो से फिर अफवाहें हुई तेज़, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने पति जहीर इकबाल के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। हाल ही में सोनाक्षी अबु धाबी की एक मस्जिद में सर पर दुपट्टा बांधे हुए दिखाई दीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस बीच, उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें भी जोर पकड़ रही हैं, जो मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में एक फैशन शो में स्टाइलिश लुक में पहुंचीं, जहां उनके साथ उनके पति जहीर इकबाल भी मौजूद थे।

प्रेग्नेंसी की अफवाहें फिर से हुई तेज़

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में डिजाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो में पहुंचीं। उन्होंने लाल रंग की फूलों वाली अनारकली ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें फैंस ने देखा कि रेड कार्पेट पर पोज देते समय सोनाक्षी ने अपने पेट को दुपट्टे और हाथ से ढकते हुए रखा। इस वजह से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें फिर से तेज़ हो गई हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने जोड़े की तारीफ की है और उन्हें दुआएं दी हैं। वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्होंने कहा है कि लगता है सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ‘मुझे लगता है वह प्रेग्नेंट है।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘ये प्रेग्नेंसी ग्लो है।’ एक और यूजर ने पूछा है ‘क्या वह प्रेग्नेंट हैं?’

लोगों की बातों पर सोनाक्षी ने कहा था

लोगों की बातों पर सोनाक्षी ने एक बार कहा था ‘आपको एहसास होता है कि लोग वही कहेंगे जो वे कहना चाहते हैं, चाहे आप कुछ भी करें। अगर मैं कहूं कि मैंने सफेद पहना है, तो कोई कहेगा नहीं, यह काला है। कोई न कोई हमेशा आपकी बातों को चुनौती देने के लिए मौजूद रहेगा। इसलिए आप बस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते रहें। आप हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान नहीं दे सकते।’

23 जून 2024 को हुई शादी

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने सितारों से सजी एक शानदार पार्टी का आयोजन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img