Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

Manoj Bajpayee: चुनावी सीजन में मनोज बाजपेयी का फेक वीडियो वायरल, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार मनोज बाजपेयी इन दिनों किसी फिल्म या अभिनय के कारण नहीं, बल्कि एक फेक वीडियो के चलते सुर्खियों में हैं। यह वीडियो बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे कई लोग भ्रमित हो गए। इस वीडियो में मनोज बाजपेयी को एक राजनीतिक दल का समर्थन करते हुए दिखाया गया, जबकि असलियत कुछ और ही थी।

झूठी अफवाह का बाजार गर्म

सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है। इसी बीच एक एडिटेड वीडियो क्लिप सामने आई जिसमें ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अभिनेता मनोज बाजपेयी किसी राजनीतिक दल का प्रचार कर रहे हैं। बाद में जांच में पता चला कि यह क्लिप एक पुराने विज्ञापन की है जिसे तोड़-मरोड़कर गलत संदर्भ में पेश किया गया था।

हालांकि, अभिनेता ने खुद इस वीडियो पर नाराजगी जताते हुए अपने आधिकारिक अकाउंट से बयान जारी किया। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा, ‘यह वीडियो पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। यह मेरे द्वारा कुछ साल पहले किए गए एक ऐड का गलत इस्तेमाल है। मेरा किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है।’

मनोज बाजपेयी ने लोगों से की अपील

बता दें कि, मनोज बाजपेयी ने लोगों से अपील की कि वो ऐसे भ्रामक वीडियो को साझा न करें और बिना सच्चाई जांचे किसी भी सामग्री पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में किसी की भी छवि को बिगाड़ना बहुत आसान हो गया है, लेकिन दर्शकों की जिम्मेदारी है कि वे सच को पहचानें।

अभिनेता ने आगे लिखा कि इस तरह की हरकतें न केवल उनकी छवि को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि आम जनता को भी गुमराह करती हैं। उन्होंने कहा कि इस समय चुनावी माहौल में सच्चाई से भटकाने वाली सूचनाएं समाज के लिए खतरनाक हैं।

यह पहला मामला नही

मनोज बाजपेयी का मामला कोई पहला नहीं है। हाल के महीनों में कई अन्य सितारों को भी अपनी पहचान और छवि की रक्षा के लिए कानूनी कदम उठाने पड़े हैं। ऋतिक रोशन, करण जौहर, सुनील शेट्टी, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों ने भी हाल ही में अपने ‘पब्लिसिटी राइट्स’ को सुरक्षित करवाया है ताकि उनकी छवि का बिना अनुमति व्यावसायिक या राजनीतिक उपयोग न किया जा सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img