Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Punjab News: अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती ट्रेन के एसी डिब्बों में अचानक आग लग गई। यह घटना फतेहगढ़ साहिब के ब्राह्मणमाजरा गांव के पास सरहिंद रेलवे स्टेशन के करीब हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में अचानक धुआं उठता दिखा और कुछ ही पलों में एसी कोच G19 (223125/C) में आग फैल गई। आग की चपेट में दो अन्य डिब्बे भी आ गए, जिन्हें तत्काल ट्रेन के बाकी हिस्सों से अलग कर दिया गया। सूचना मिलते ही नगर कौंसिल सरहिंद के दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद यात्रियों में भारी हड़कंप मच गया, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक महिला यात्री झुलसी, अस्पताल में भर्ती

इस दौरान ट्रेन से सामान निकालते समय एक महिला यात्री झुलस गई। उसे तत्काल सिविल अस्पताल, फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट!

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, क्योंकि आग सबसे पहले इलेक्ट्रिक पैनल के समीप वाले कोच में लगी थी। फिलहाल रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

स्थिति नियंत्रण में, बड़ा हादसा टला

तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन के अन्य डिब्बों को सुरक्षित रखा गया है और जल्द ही यात्रा दोबारा शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

रेलवे प्रशासन की ओर से घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img