Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Meerut News: पचास लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने किया भंडाफोड़

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पल्लवपुरम थाना पुलिस ने 50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने, चांदी और हीरे के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

चोरी शनिवार को पल्लवपुरम की शीलकुंज कॉलोनी निवासी मनप्रीत के घर हुई थी। अज्ञात चोर ने उनके घर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण चुरा लिए थे। घटना की मनप्रीत की पत्नी ईशु वर्मा ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की।जांच के दौरान, पुलिस ने मनप्रीत के घर काम करने वाली नौकरानी बोबी (पत्नी जगवीर, निवासी ग्राम महल, चौकी लावड़, थाना इंचौली) से पूछताछ की। शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया और मुखबिर की सूचना पर शीलकुंज कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को बोबी की निशानदेही पर चोरी हुए लगभग 50 लाख रुपये के सभी जेवर बरामद कर लिए। बरामद सामान में सोने की चेन, अंगूठियां, झुमके, कड़े, मंगलसूत्र, चांदी के सिक्के और पायल शामिल हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक पल्लवपुरम रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने करीब 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार किया जा सका। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक शिव कुमार, प्रियांक शुक्ला, विनय कुमार, महिला उपनिरीक्षक जाह्नवी और कांस्टेबल अतुल कुमार की टीम शामिल रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img